प्रयागराज, मई 3 -- प्रयागराज। राजरूपपुर निवासी प्रमिला पाल ने गाड़ी दिलाने के नाम पर 19 लाख 26 हजार रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार, कुछ माह पहले उसकी मुलाकात एक डॉक्टर की गाड़ी चलाने वाले बबलू से हुई, जिसने सस्ते में गाड़ी दिलाने का भरोसा दिया। इस पर पीड़िता और उसकी बहन ने आरोपी को रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि पैसा लेने के बाद आरोपी टालमटोल करता रहा। पीड़िता ने उसके घर पहुंचकर अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपी ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- सस्ते सोने के झांसे से रहें सावधान, इस जिले में हो गई करोड़ों की ठगी; जानें पूरा मामला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.