फिरोजाबाद, मार्च 18 -- दबंगों ने एक परिवार की महिला को अटैक आने के बाद चिकित्सक को दिखाने के लिए जाते समय गाड़ी पर हमला किया और कहा कि मर जाए लेकिन गांव से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। गाड़ी में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। महिला के पति को गाड़ी से निकालकर पीटा। इस मामले का मुकदमा दर्ज कराने पर अब दबंगों ने दोबारा घर पर हमला बोलकर कहा कि पहले मुकदमे में राजीनामा कर ले नहीं तो जान से मार डालेंगे।राजेश पाल पुत्र विजय पाल निवासी गांगनी ने कोर्ट के आदेश पर थाना नारखी में मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी पत्नी अनीता देवी की अटैक आने से तबियत खराब थी। वह गाड़ी में बिठाकर अपने बेटे मयंक के साथ चिकित्सक को दिखाने के लिए जाने लगा। तभी गांव के बाहर रास्ते में कलक्टर पुत्र नत्थू सिंह, दुर्वेश, गोलू पुत्रगण कलक्टर, इतवारी पुत्र गनपत, अभय कुमार पुत्र तु...