गाड़ी टच होने के बाद पीछा कर गाड़ी का शीशा तोड़ा
मथुरा, मई 5 -- यमुना एक्सप्रेस वे पर जेवर टोल के समीप कार टच होने के बाद कार सवारों ने वृंदावन की ओर आ रही गाड़ी का पीछा किया और टप्पल कट के समीप ओवर टेक कर फायर सिलेंडर कार पर मारकर शीशा तोड़ दिया। नौहझील पुलिस तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर जांच कर रही है। थाना नौहझील में पालीखेडा, हाइवे निवासी पंकज शर्मा ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी का चालक भारत कुमार निवासी गोधुलिपुरम, वृंदावन नोएडा से टोयटा कार लेकर जेवर टोल पर पहुंचा। वहां पीछे से आयी बिना नम्बर की डिजायर कार, जिस पर दूधिया लिखा था ने टोल पर पीछे से टोयटा गाड़ी में टक्कर मार दी। इसके बाद भी उनका चालक गाड़ी लेकर चल लिया। तभी पीछे से डिजायर कार व एक अन्य कार सवार ने उसकी गाड़ी का पीछा कर टप्पल कट के समीप गाड़ी को ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया। मारपीट के डर से चालक ने गाड़ी नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.