प्रयागराज, मार्च 21 -- धूमनगंज क्षेत्र में गाड़ी टकराने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित ईशान अहमद ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 19 मार्च की सुबह करीब 10 बजे कर्बला चौराहे पर उसकी पिकअप में एक ब्रेजा कार टच कर गई। इस पर कार सवार ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और वहां से चला गया। ईशान के मुताबिक, उसी विवाद को लेकर 20 मार्च की देर रात ट्रिपलआईटी रोड पर बिना नंबर प्लेट की काली कार ने उसकी आई-20 कार को रोक लिया। कार से उतरे लगभग दर्जनभर लोगों ने उस पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। पीटने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.