नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- देश के अंदर 1 अप्रैल, 2026 से कई ट्रैफिक नियमों में बदलाव किया गया है। वहीं, कई नियमों के चालान बदल किए गए हैं। ऐसे में आपके लिए भी इन ट्रैफिक नियमों के बारे में जानना जरूरी है। ये वो ट्रैफिक नियम हैं जो लोग अक्सर जाने या अनजाने में तोड़ देते हैं। इनमें गाड़ी के बाहरी हिस्से पर सवारी बैठना, ड्राइविंग सीट पर एक्स्ट्रा पर्सन को बैठाना, टू-व्हीलर पर ट्रिपलिंग करने से जुड़े नियम शामिल हैं। आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि ये नियम कई बार राज्यों के हिसाब से भी बदल जाते हैं। इन ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर मोटा चालान और सजा दोनों हो सकती है। वहीं, कई मामले में कोर्ट ही चालान और सजा तय करता है। 1. गाड़ी के बाहरी हिस्से पर सवारी बैठानाकिसी भी गाड़ी के बाहरी हिस्से पर सवारी को बैठाना, मोटर व्हीकल एक्ट के सेक्शन 123(2)/177...