पलामू, मई 11 -- पंडवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गाड़ी खास गांव निवासी ताईद बीरबल महतो के घर में रविवार की रात में सेंधमारी कर चोरों ने जेवर और 20 हजार नगदी समेत लगभग 8 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली गई है। बीरबल महतो ने सोमवार को पंडवा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पंडवा थाना के पुलिस पदाधिकारी चिंटू कुमार ने बताया कि चोरी की घटना हुई है। पुलिस सभी पहलुओं पर अनुसंधान शुरू कर दी है। प्राथमिकी में भुक्तभोगी ने कहा है कि लगभग 3 बजे सुबह में वे बाथरूम गए तब पाया कि एक घर का दरवाजा खुला है और जिस कमरे में उनकी पत्नी सो रही थी उसका दरवाजा बाहर से सिटकनी बंद है। खुले हुए कमरे में जाने पर पाया कि सामान बिखरा हुआ है। तीन सूटकेस, दो बक्सा गायब है। दीवान का बक्सा भी खुला हुआ है। घर के पास दिवाल में छिद्र बना हुआ था। उन...