हापुड़, नवम्बर 21 -- हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर के प्रधान का पड़ोसी गांव के कुछ युवकों से गाड़ी रास्ते में खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद युवकों ने प्रधान के साथ मारपीट कर दी। किसी प्रकार प्रधान अपनी जान बचाकर भागा और सूचना पुलिस को दी। जब आरोपियों को पुलिस में शिकायत करने की जानकारी हुई तो आरोपियों ने दोबारा से पीड़ित को घेर लिया। इस मामले में प्रधान ने कुछ युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव मीरपुर के प्रधान निरंकार सिंह है। उन्होंने थाने में दी तहरीर में बताया कि गांव हसनपुर के रहने वाले एक युवक ने बृहस्पतिवार शाम को उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा दी थी। इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ अभद्रता कर दी थी। इस बात की सूचना उन्होंने पुलिस को दी थ...