हापुड़, जनवरी 7 -- कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के गांधी बाजार रोड स्थित फ्लाई ओवर पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर एक युवक ने पुलिसकर्मी से अभद्रता कर दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और उसका शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह ने बताया कि गांव मुकीमपुर निवासी विजय मंगलवार को गाड़ी से सवार होकर नगर के बाजार में किसी काम से आया था। गांधी बाजार रोड स्थित फ्लाई ओवर पर गाड़ी खड़ी करने लगा। जाम लगने को लेकर वहां पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहती है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी हरिओम ने गाड़ी खड़ा करने को मना कर दिया। इसके बाद विजय ने पुलिसकर्मी हरिओम से गाली गलौच कर अभद्रता करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए वहां पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिसकर्मी हरिओम ने विजय को हिरासत में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.