गाज़ियाबाद, अप्रैल 17 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। सिहानी गेट थानाक्षेत्र के मालीवाड़ा में गाड़ी खड़ी करने को लेकर मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि पड़ोसी भाइयों पर घटना को अंजाम देने का आरोप है। मालीवाड़ा निवासी रामपाल शर्मा के मुताबिक 12 अप्रैल की शाम उन्होंने अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। इसी दौरान पड़ोसी अजय शर्मा और उसका भाई विजय शर्मा उनसे उलझ पड़े और गाली-गलौज करते हुए गाड़ी हटाने का दबाव बनाने लगे। विवाद बढ़ने पर उन्होंने डायल-112 पर कॉल की। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को सिहानी गेट थाने ले गई। यह भी पढ़ें- पार्किंग में खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर विवाद कुछ देर बाद सभी अपने-अपने घर चले गए। देर शाम अजय का बड़ा भाई विजय शर्मा उनके घर के बाहर आकर फिर से गाली-गलौज करने लगा।जब वह दोबारा ...