लखनऊ, जून 5 -- आशियाना में असलहा और धारदार हथियार से लैस अराजकतत्वों ने घर में सो रहे परिजनों को गालियां देते हुए पथराव किया। घर के बाहर खड़ी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। खूब उत्पात मचाया और असलहे लहराते हुए जानमाल की धमकी दी। आशियाना थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। आशियाना के सेक्टर जी निवासी विक्रांत ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने मोहल्ले के कुछ लोगों से गाड़ी गलत तरीके से खड़ी करने की बात का विरोध जताया था। आरोप है कि गाड़ी खड़ी करने के विवाद में ही आरोपी पत्तू उर्फ मनीष राजपूत, पुष्पेंद्र, शिवा अन्य साथियों के साथ मंगलवार रात को उनके घर के बाहर पहुंचे। आरोपियों ने घर पर सो रहे विक्रांत और उनके परिजनों ने पर ईंट गुम्मे फेंके। काफी देर तक पथराव किया। खिड़की, दरवाजे बंद होने से किसी परिजन को ईंट नहीं लगी। आरोप...