नई दिल्ली, फरवरी 16 -- दिल्लीवासियों को राजधानी के अलग-अलग 9 लोकेशन में जल्द ही मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा मिलने जा रही है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) इस योजना पर काम कर रहा है। इन 9 नई मल्टीलेवल पार्किंग में एकसाथ 4400 गाड़ियों को एकबार में पार्क करने की व्यवस्था होगी। मल्टीलेवल पार्किंग शहर के व्यस्त बाजारों और मुख्य सड़कों पर बनाई जाएंगी। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में एमसीडी द्वारा सरकार को इस संबंध में एक प्रस्ताव सौंपा गया है। प्रस्ताव के मुताबिक इन 9 नई मल्टीलेवल पार्किंग को बनाने की अनुमानित लागत करीब 775 करोड़ रुपये है। इनके निर्माण के बाद एमसीडी की पार्किंग क्षमता में 40 फीसदी का इजाफा होगा। मौजूदा समय में एमसीडी की ओर से संचालित पार्किंग केंद्रों में 10,751 वाहनों को खड़ा करने...