गाड़ी खड़ा करने से मना करने पर रॉड से हमला, केस दर्ज
गोरखपुर, जून 9 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के भोपा बाजार निवासी राम नवल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके घर के बगल में एक होटल स्थित है। होटल में आने वाले लोग प्रतिदिन उनके घर के सामने गाड़ियां खड़ी कर देते हैं, जिससे उन्हें और उनके किरायेदारों को आने जाने में परेशानी होती है। कई बार होटल एवं गाड़ी मालिकों से गाड़ी हटाने के लिए कहा, लेकिन लोग बात नहीं मानते है। इसी बात को लेकर विवाद हो गया है। जिसमें होटल मालिक मनोज गुप्ता, दीपू गुप्ता, अभय गुप्ता और उनके होटल के पूरे कर्मचारी घर गाली दी। इसी दौरान मनोज गुप्ता ने जान से मारने की धमकी देते हुए रॉड से हमला कर दिया, जिससे उनके बाएं हाथ पर चोट आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.