देवरिया, मार्च 11 -- देवरिया, निज संवाददाता।शहर के कसया रोड में बारातियों द्वारा किए गए हुडदंग के मामले में पुलिस ने एक युवक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया। जबकि फरार चल रहे अन्य की पुलिस तलाश कर रही है।शहर के कसया रोड में रविवार को जमकर बारातियों ने हुडदंग किया। आगे-आगे रोड लाइट के साथ दूल्हा चल रहा था। उसके पीछे बाराती वाहनों के बोनट व छत पर सवार हो गए और आतिशबाजी करने के साथ ही रुपये की गड्डी उड़ाने लगे। जिसके चलते शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। बारात कसया रोड स्थित एक मैरेज हाल में जा रही थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने संज्ञान में ले लिया और शहर के राम गुलाम टोला निवासी शुभम वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.