शामली, मई 5 -- कांधला। क्षेत्र के गांव जोगिया खेड़ा निवासी एक युवक ने गाड़ी बेचने के 2.85 लाख रुपये मांगने पर किवाना गांव के भट्टे मालिक द्वारा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के गांव जोगिया खेड़ा निवासी अकील पुत्र शहीद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसने क्षेत्र के किवाना गांव में स्थित भट्टे के मालिक मनोज पुत्र आसाराम को वजन के हिसाब से एक गाड़ी दी थी, जिसकी कीमत 2,85,000 रुपये तय हुई थी। यह भी पढ़ें- किसान को कार से अगवा कर तीन दिन बंधक बनाकर पीटा आरोप है कि मनोज ने दो दिन बाद पैसे देने का वादा किया था, लेकिन समय बीतने पर भी पैसे नहीं दिए।पीड़ित के अनुसार, जब उसने कई दिन बाद मनोज से अपने पैसों का तकादा किया तो ...