रांची, फरवरी 21 -- रांची। बूटी रोड डुमरदगा निवासी अमितेश प्रसाद से ओडिशा के भुवनेश्वर में कारोबार करने वाले प्रशांत सिंह ने आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। मामले में सूचक की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया। बताया गया कि प्रशांत सिंह से 34 लाख रुपये में तीन गाड़ियों की खरीदारी का सौदा तय हुआ था। इसमें से सूचक ने 26 लाख रुपये का भुगतान कर तीन में से दो गाड़ी अपने अधीन ले लिया था। इसके बावजूद आरोपी ने शेष एक गाड़ी न तो उन्हें सौंपा और जालसाजी व धोखाधड़ी कर चेक में हेरफेर कर चूना लगाया। वहीं आरोपी ने भुवनेश्वर में एक कोर्ट में शिकायत दर्ज कर सूचक को नोटिस भी भिजवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.