गोरखपुर, जून 24 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र में वाहन का साइड मिरर टूटने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में एक व्यक्ति का सिर फट गया। गुलरिहा पुलिस ने गाड़ी चालक समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर क्षेत्र के अशोक नगर बशारतपुर निवासी आनंद विजय अग्रहरि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 23 जून की शाम करीब 6:30 बजे वह संजय बाबू अग्रहरि और शैलेंद्र श्रीवास्तव के साथ फॉरच्यूनर कार से जंगल पकड़ी से घर लौट रहे थे। आरोप है कि सोनराइच चौराहे के पास एक वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए उनकी कार का साइड मिरर तोड़ दिया और आगे निकल गया। पीड़ित के अनुसार वाहन का पीछा करते हुए चालक के घर पहुंचा तो वहां चालक, उसके पिता रामप्रसाद यादव तथा अन्य परिजनों ने उन्ह...