फरीदाबाद, मई 8 -- फरीदाबाद,अशोक जैन। सड़क पर खड़ी गाड़ी के चालक द्वारा बिना पीछे देखे और मोबाइल पर बात करते हुए अचानक दरवाजा खोल देने से एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संजय कॉलोनी सेक्टर-23 निवासी पीड़ित अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह चार मई की शाम करीब साढ़े चार बजे अपनी बाइक से सरूरपुर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान उनके आगे चल रही एक गाड़ी के चालक ने अचानक सड़क किनारे वाहन रोक दिया। पीड़ित जैसे ही गाड़ी के बराबर पहुंचे, तभी चालक ने लापरवाही बरतते हुए और मोबाइल फोन पर बात करते हुए अचानक अपनी तरफ का दरवाजा खोल दिया। अचानक खुले दरवाजे से टकराकर पीड़ित की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गए। दुर्घटना में पीड़ित के गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने मौके से पुलिस को सूचना दी और इलाज के लिए ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.