गाड़ीखास गांव में अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बुलेट को मारी टक्कर, ग्रासिम इंडस्ट्रिज के कर्मी की मौत
पलामू, अप्रैल 25 -- मेदिनीनगर/पंडवा, हिटी। पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव में शनिवार की सुबह में नेशनल हाईवे-39 पर स्कॉर्पियो एसयूवी और बुलेट के बीच हुई आमने-सामने टक्कर में भाजपा नेता सह दिशा के सदस्य ईश्वरी पांडेय के 34 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार पांडेय उर्फ राजू पांडेय की मौत हो गई। स्कार्पियो पर सवार दो लोग इस दुर्घटना में जख्मी हैं जिन्हे मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मूल रूप से पाटन थाना क्षेत्र के कांके कला गांव निवासी और वर्तमान में मेदिनीनगर सिटी के रांची रोड में समदाहा आहार मोहल्ला निवासी आकाश कुमार पांडेय रेहला स्थित ग्रासिम इंडस्ट्रिज में कार्यरत थे और शनिवार को घर से रेहला जा रहे थे। मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच स्थित टीओपी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.