बांका, मई 14 -- बांका,निज संवाददाता। अब बाइक,कार,जीप, ऑटो और अन्य किसी भी वाहनों पर जाति आधारित नारे या शब्द लिखवाकर सड़क पर चलना महंगा पड़ सकता है। बिहार सरकार के परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश जारी किया है। यह भी पढ़ें- अब गाड़ियों पर नहीं चलेगा जाति का रौबजाति आधारित नारे पर कार्रवाई आदेश के अनुसार "यादव जी का छोरा", "राजपूत", "ब्राह्मण", "अहिरान", "भूमिहार", "दुसाध", "महतो जी", "क्षत्रिय", "बनिया", "चमार" समेत किसी भी प्रकार के कास्ट बेस्ड स्लोगन या जातिसूचक शब्द वाहन पर लिखना दंडनीय माना जाएगा। यह कार्रवाई इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक फैसले और भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देश के आलोक में की जा रही है। परिवहन विभाग बिहार द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि वाहनों पर जाति आध...