हाजीपुर, मार्च 9 -- वैशाली, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के चांदनी चौक के समीप टू-व्हीलर सभी प्रकार की गाड़ियों के सर्विस सेंटर का उद्घाटन पारू विधायक शंकर राय एवं विधान परिषद सदस्य कारी शहाब एवं स्थानीय मुखिया ई राहमानी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन के अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर सर्विस सेंटर का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक शंकर राय ने कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार के सर्विस सेंटर खुलने से स्थानीय लोगों को अपनी गाड़ियों की मरम्मत और सर्विसिंग के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय की बचत होगी और लोगों को बेहतर सुविधा भी मिलेगी। वहीं विधान परिषद सदस्य कारी शहाब ने कहा कि इस तरह के प्रतिष्ठान खुलने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और स्थानीय युवाओं को काम मिलेगा। सर्विस सेंटर के संचालक ने बताया कि यहां सभी ...