पलामू, अप्रैल 20 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में नए पुलिस कप्तान के निर्देश पर ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में फोर व्हीलर वाहनों में लगे काले शीशों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान अवैध रूप से ब्लैक फिल्म या गहरे शीशे लगे वाहनों को चिन्हित कर मौके पर ही हटवाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। जांच के दौरान एक वाहन की भी तलाशी ली गई, जिसमें लगे ब्लैक शीशे को पुलिस ने मौके पर ही हटवा दिया और उन्हें ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। अभियान का नेतृत्व डीएसपी राजेश कुमार कर रहे हैं। उनके साथ शहर थाना प्रभारी, टीओपी प्रभारी और ट्रैफिक इंचार्ज भी मौजूद रहकर अभियान को सफल बना रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि ट्रैफिक नियम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.