गोरखपुर, जनवरी 2 -- गोरखपुर की प्रतिष्ठित कंपनी 'ऑर्बिट ऑटोमोबाइल्स' में भरोसे के नाम पर धोखे का एक बड़ा मामला सामने आया है जहां कंपनी के ही एक सर्विस एडवाइजर गौस अली पर 15 लाख रुपये से ज्यादा हड़पने का गंभीर आरोप लगा है। कंपनी के निदेशक अभिषेक अग्रवाल ने चिलुआताल थाने में अपने कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामला यह है कि गौस अली हरसेवकपुर स्थित वर्कशॉप में तैनात था और उसने बड़ी चालाकी से ग्राहकों से मिले पैसों में हेराफेरी की। आरोप है कि उसने गाड़ियों की सर्विसिंग के बाद ग्राहकों से पैसा तो ले लिया लेकिन उसे कंपनी के खाते में जमा करने के बजाय अपनी जेब में रख लिया। वह कच्चा बिल या मैनुअल गेट पास बनाकर गाड़ियां बाहर निकाल देता था जिससे कंपनी को करीब नौ लाख रुपये का नुकसान हुआ। उसकी मनमानी यहीं नहीं रुकी उसने कंपनी की पुरानी गाड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.