सहारनपुर, अप्रैल 26 -- नानौता, संवाददाता। क्षेत्र के गांव खुड़ाना में एक मकान की छत पर लगा गाटर अपनी जगह से खिसककर दीवार से नीचे सरक गया और देखते ही देखते मकान की छत भरभराकर गिर गई। परिवार ने भागकर अपनी जान बचाई। खुड़ाना गांव निवासी जयपाल पुत्र चिम्मन सैनी के मकान में उनका बेटा, बहू और बच्चे सो रहे थे। देर रात्रि अचानक तेज आवाज के साथ गाटर खिसकने लगा, जिसे देखकर परिवार के लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए घर से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। लेकिन मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। छत गिरने से घर का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। यह भी पढ़ें- बिजली पोल से गिरी चिंगारी से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख ग्रामीणों ने बताया कि यदि परिवार समय रहते बाहर न निकलता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद आसपास क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.