कटिहार, जनवरी 28 -- आजमनगर। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के शीतलमनी पंचायत स्थित ऐतिहासिक फुटबॉल मैदान चांदपुर में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का आयोजन चांदपुर ब्राइट स्टार क्लब, चांदपुर की ओर से किया गया, जिसमें कुल 8 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट के फाइनल मैच का शुभारंभ मोहम्मद मिस्टर ने किया। सेमीफाइनल मुकाबला आदिवासी सिद्धू कानू व मुर्मू गाजोल के बीच खेला गया, जिसमें मुर्मू गाजोल ने 2-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला गाजोल व भिमयाल के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में गाजोल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भिमयाल को 4-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम गाजोल को Rs.50,000 नकद राशि एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता टीम भिमयाल को Rs.35,000 नकद राशि एवं ट्राफी दिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.