बलिया, मई 18 -- बांसडीह। अधिमास के पवित्र महीने में चैनराम बाबा मंदिर परिसर में आयोजित विष्णु महायज्ञ की कलश यात्रा सोमवार को गाजे-बाजे और हाथी-घोड़ों के साथ मंदिर परिसर से निकाली गई। यात्रा त्रिकालपुर, पियरौटा होते हुए पचरुखिया गंगा घाट पहुंचे। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में गंगा जल भरा और वापस यज्ञ स्थल पहुंचे। कलश यात्रा में बग्धी पर चल रहे मंदिर के महंथ सुखदेव दास महाराज का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। चैनराम बाबा के जयकारों पूरा क्षेत्र गुंज उठा। तेज धूप और भीषण गर्मी में सैकड़ों श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। आयोजकों ने बताया कि नौ दिवसीय महायज्ञ में प्रतिदिन शाम को प्रवचन होगा। यह भी पढ़ें- गंडक नदी तट पर नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा काशी से आए आचार्य वैदिक व...