गाजे-बाजे संग निकाली महायज्ञ की कलश यात्रा
बलिया, मार्च 22 -- रेवती। स्थानीय कस्बा के वार्ड नं. तीन स्थित मलिन बस्ती में आयोजित सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के लिए काशी से पधारे यज्ञाचार्य दुर्गा प्रकाश पांडेय की देख-रेख में शनिवार की सुबह कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई, जो गंगा घाट पहुंचा। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। महायज्ञ के अगले दिनों यानि 22 मार्च रविवार को पंचांग पूजन,मंडप प्रवेश से प्रारम्भ होगा, वहीं 23 मार्च सोमवार को अरणी मंथन और 27 मार्च को भंडारे व देवी जागरण के साथ महायज्ञ का समापन होगा। कलश यात्रा में पंडित धनंजय पाण्डेय (डब्लू),भाजपा मंडल अध्यक्ष व सभासद भोला ओझा,ब्रजेश उपाध्याय आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.