बलिया, अप्रैल 13 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गड़ेरिया गांव में स्थित शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सोमवार को गाजे-बाजे के साथ जलयात्रा निकाली गई। इसमें शामिल श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव और ओम नम: शिवाय के जयघोष से पूरा इलाका भगवान शंकर के भक्ति में लीन हो उठा। जलयात्रा संत विनय ब्रह्मचारी के देखरेख में अलख राय के दरवाजे से वैदिक मंत्रोच्चार और आचार्यों द्वारा वैदिक विधि से पूजन के बाद निकली, इसमें शामिल लोग भक्ति भजनों पर थिरकते हुए श्रद्धालु सत्तीघाट पहुंचे। यहां मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा और पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंचे।शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्य आचार्य राधवेन्द्र पाण्डेय एवं पवन तिवारी सहित अन्य विद्वान आचार्यों ने यजमान मनु तिवारी के साथ विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर वैदिक रीति से कराया। इस मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.