गाजे-बाजे संग निकली भव्य कलश यात्रा
आजमगढ़, जून 16 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज विकास खंड क्षेत्र के मई खरगपुर गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार एवं प्रतिमा स्थापना से पूर्व सोमवार की सुबह गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा की शुरुआत राम-जानकी कुटी स्थित भगवान शंकरजी मंदिर से हुई। महिलाएं और कन्याएं सिर पर कलश लेकर पीले वस्त्र में एक साथ कतारबद्ध होकर चल रही थीं। विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा बुढ़ऊ बाबा मंदिर से काली माता मंदिर पहुंची।पोखरे से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में महिलाओं और कन्याओं ने पवित्र जल भरा। यह भी पढ़ें- शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव: कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब फिर राम-जानकी कुटी पहुंचीं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.