बलिया, अप्रैल 18 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के चौराहा स्थित दशवत ब्रह्मस्थान से शनिवार को राधा-कृष्ण हनुमत प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ की कलश शोभायात्रा गाजे-बाजे और हाथी-घोड़ों के साथ निकाली। श्रीकृष्ण बाल ज्योति सेवा समिति की ओर से आयोजित इस महायज्ञ में श्रद्धालु जिला मुख्यालय से गंगा जल लेकर जलयात्रा में शामिल हुए और भक्ति धुनों पर थिरकते सिर पर कलश लिए हर-हर महादेव, राधे-राधे और जय बजरंगबली जयघोष करते हुए नगर भ्रमण किया, शोभायात्रा में देवी देवताओं की झांकियों आकर्षण का केंद्र बनी रही। भ्रमण के बाद पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंचे श्रद्धालुओं का कलश स्थापन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञाचार्य अभिषेक पाठक और उपाचार्य अजय तिवारी ने वैदिक विधि से कराया। यह भी पढ़ें- रुद्र महायज्ञ : जलभरी कर शोभायात्रा निकाली गयी मंत्रोच्चार और जयघोष से सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.