आजमगढ़, मई 19 -- तहबरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सराय सागर (सरया) गांव में नौ दिवसीय पांच कुंडीय श्री शतचंडी महायज्ञ एवं सनातन धर्म सम्मेलन के शुभारंभ से पूर्व सोमवार की सुबह कन्याओं संग महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। इस दौरान वैदिक मंत्रों, घंटा-घड़ियाल एवं जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। क्षेत्र के सराय सागर (सरया) गांव में श्री श्री 1008 योगी रामानंद दास जी महाराज के सानिध्य में नौ दिवसीय पांच कुंडीय शतचंडी महायज्ञ एवं सनातन धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया है। शतचंडी महायज्ञ के शुभारंभ से पूर्व सोमवार को गाजे-बाजे के साथ कन्याओं और महिलाओं ने कलश शोभायात्रा निकाली। यह भी पढ़ें- गंडक नदी तट पर नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा कलश शोभायात्रा खुटिया, गजयपुर, तहबरपुर समेत विभिन्...