गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों शिवभक्त देवघर रवाना
बेगुसराय, जुलाई 20 -- बलिया। सावन माह नजदीक आते ही भगवान शिव के भक्तों में आस्था व उत्साह चरम पर पहुंचने लगा है। सोमवार को बलिया प्रखंड क्षेत्र की पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत नौरंगा दियारा से सैकड़ों महिला-पुरुष शिवभक्त गाजे-बाजे, रामधुन संकीर्तन और आकर्षक रथ के साथ देवघर के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं की टोली को विदा करने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। पूरा गांव बोल बम और हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। सुशील कुमार और रामकुमार राय ने बताया कि शिवभक्त रथ के साथ सुल्तानगंज पहुंचेंगे। वहां से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए देवघर के लिए प्रस्थान करेंगे। यह भी पढ़ें- किशनगंज: चालसा जलपाईगुड़ी से बैधनाथ धाम के लिए रथयात्रा से श्रद्धालु रवाना यह भी पढ़ें- बौआकला से कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज रवाना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.