गाजे-बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा
हरदोई, जून 11 -- हरदोई। श्री जगदीश धाम ग्राम महुई पुरी में आयोजित हो रहे नवम श्री विष्णु महायज्ञ अमृत महोत्सव का प्रारंभ गुरुवार को कलश यात्रा से हुआ। यात्रा जगदीश धाम से प्रारंभ होकर ग्राम भ्रमण करते हुए गांव के बाहर स्थित गंगा सागर महादेव तक पहुंची। वहां से कलश पूजन के उपरांत वापस यज्ञ मंडप तक पहुंची। इस दौरान शरबत एवं प्रसाद वितरण हुआ। यात्रा हाथी, घोड़े डीजे बैंड बाजा के साथ धूमधाम से निकली। निशुल्क यज्ञोपवीत का आयोजन 17 जून को होगा। आयोजक श्यामसुंदर पाण्डेय, मदन मोहन पाण्डेय एवं शिव गोविंद पाण्डेय ने व्यवस्था संभाली। बालाजी महंत खेतुई नागेन्द्र दास एवं विनय, विनेश, विनीत पांडेय, हरिओम भोले शिवम, आनन्द, पुतानी, आशू, मुकेश आदेश रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.