दरभंगा, मार्च 29 -- अलीनगर। प्रखंड क्षेत्र के नरमा गांव में चल रही चैती दुर्गा पूजा के विसर्जन पूजन के बाद शनिवार को माता भगवती की प्रतिमा की गाजे-बाजे के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। भक्तिमय माहौल में भव्य साज-सज्जा और शांतिपूर्ण वातावरण के बीच लगातार नौ दिनों तक चली पूजा-अर्चना में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे थे। शनिवार की सुबह पूजन की अंतिम बेला में ग्रामीण श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भावुक मन से संपन्न हुई विसर्जन पूजा के बाद गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में गांव के प्राय: परिवार के लोग शामिल होकर जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। वहीं भक्ति गायनों पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता सह भाजपा नेता संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह के नेतृत्व में युवा जमकर ठुमके लगा रहे थे।विसर्जन शो...