सिद्धार्थ, फरवरी 20 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित रामलीला मैदान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे संग निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति के सागर में गोते लगाते रहे। कथावाचक आचार्य उत्तम कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में नगर के तेलियाना मुहल्ले से राप्ती तट तक निकाली गई कलश यात्रा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रीमद् भागवत कथा को लेकर सुबह कार्यक्रम स्थल से निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जत्था तेलियाना मोहल्ला के अन्य हिस्सो से होते हुए डुमरियागंज स्थित राप्ती तट पर पहुंचा। जहां पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। वहां से वापस आकर कार्यक्रम स्थल पर कलश स्थापना की गई। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर थिरकने के साथ-साथ श्री कृ...