अल्मोड़ा, जनवरी 22 -- अल्मोड़ा। शिरडी सांई कृपा धाम में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। दूसरे दिन नगर में गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ सांई बाबा की पालकी यात्रा निकाली गई। काफी संख्या में श्रद्धालु इस पालकी यात्रा में शामिल हुए। गुरुवार सुबह शिरडी सांई कृपा धाम में पूजा-अर्चना की गई। दोपहर में सांई बाबा की पालकी यात्रा निकाली गई। धाम से गाजे बाजे के साथ यात्रा एलआरसाह रोड, माल रोड, कचहरी बाजार, चौक बाजार, बाटा चौक, लाला बाजार, नंदा देवी होते हुए वापस धाम पहुंची। इस बीच मार्ग में आने वाले विभिन्न मंदिरों में मंदिरों में श्रद्धालु सांई बाबा की पालकी को ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.