गाजे बाजे के साथ निकली श्री रुद्र महायज्ञ की कलश यात्रा
महाराजगंज, अप्रैल 7 -- सिन्दुरिया, हिन्दुस्तान संवाद। मिठौरा क्षेत्र के ग्राम पतरेंगवा टोला शीतलपुर में आयोजित नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ की कलश यात्रा शीतला महादेव मंदिर से गाजे बजे व जयकारे के साथ निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल 251 कुंवारी कन्याए अपने सिर पर मंगल कलश रख कर कलश यात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं।कलश यात्रा यज्ञ स्थल पतरेंगवा टोला शीतलपुर शीतला महादेव मंदिर से निकलकर शितलापुर, पतरेंगवा, अरनहवां, सुकऊ टोला होते हुए सिन्दुरिया स्थित नारायणी नदी की देवरिया शाखा नहर पर पहुंची, जहां यज्ञाचार्य पंडित शिव शरण दुबे ने वैदिक मंत्र उच्चारणों द्वारा कलश में जल भरवाया। यज्ञ स्थल पहुंचकर वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से कलश को स्थापित किया गया। कलश यात्रा के समय दर्जनों मोटरसाइकिल, टैक्टर-ट्राली व चार पहिया वाहनों पर सवार महिला-पुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.