गाजे-बाजे के साथ निकली महाशिव पुराण कथा की कलश यात्रा
औरैया, अप्रैल 3 -- फफूंद, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला तिवारियान स्थित दया लक्ष्मी मंदिर से शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ श्रीमद् महाशिव पुराण कथा की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पीत वस्त्र धारण कर महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। यात्रा में आगे परीक्षित द्वारा शिव पुराण की पोथी सिर पर रखकर चलने का दृश्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। कथा वाचक पं. सुशील कुमार दीक्षित ने कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिव भक्ति को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। आयोजिका लक्ष्मी अवस्थी ने बताया कि महाशिव पुराण कथा का आयोजन 3 से 9 अप्रैल तक किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.