देवरिया, दिसम्बर 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। बरनवाल सेवा समिति के तत्वाधान में शुक्रवार को आदि पुरुष महाराजा अहिबरन की जयंती के उपलक्ष्य में बरनवाल सदन से नगर में गाजे-बाजे के साथ रथ पर उनकी भव्य शोभायात्रा निकली। समिति के अध्यक्ष अभयनन्दन बरनवाल ने महाराजा अहिबरन के प्रतिरूप पर माल्यार्पण कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। इसमें बरनवाल समाज की महिलाओं व पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभा यात्रा का मालवीय रोड पर अरुण कुमार बरनवाल के नेतृव में स्वागत किया गया। जय अहिबरन-जय बरन के उद्घोष के साथ शोभायात्रा निकली जो मोतीलाल रोड, अमर ज्योति चौराहा, कोतवाली रोड, अंसारी रोड मालवीय से निकलकर तहसील रोड स्टेशन रोड, बजाजी रोड, से होते हुए बरनवाल सेवा सदन पर समाप्त हुई। इससे पूर्व शोभा यात्रा का अमर ज्योति चौराहे पर बनवाल बंधुओं ने पुष्प वर्षा कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.