मधेपुरा, मार्च 29 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। रामनवमी को लेकर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय से भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी रामनवमी जुलूस में भगवा वस्त्र धारण किए सैकड़ों लोग शामिल रहे। जय श्री राम के नारे से माहौल राममय नजर आ रहा था। बाजार स्थित धर्मशाला परिसर से निकाली गयी शोभा जुलूस अगल-बगल के कई गांव का भ्रमण किया। बीडीओ परमानंद पंडित, सीओ देवकृष्ण कामत, थानाध्यक्ष संतोष कुमार पुलिस बल के साथ जुलूस के साथ चल रहे थे। जुलूस में रथ पर सवार मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, उप मुखिया प्रतिनिधि शत्रुघन स्वर्णकार, पंसस प्रतिनिधि टुनटुन साह और चन्देश्वरी यादव ने बताया कि प्रशासन द्वारा चिन्हित मार्ग पर ही यात्रा निकाली जा रही है। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प-वर्षा कर रामभक्तों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय...