देवरिया, फरवरी 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया में शुक्रवार को खाटू वाले श्याम प्रभु का 22 वां फाल्गुन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वाधान में भक्तों ने न्यू कॉलोनी स्थित दीनदयाल पार्क के हनुमान मंदिर से निशान यात्रा निकाली। अबीर गुलाल उड़ाते हुए श्याम प्रभु के भक्तों के जयकारे से पूरा शहर गूंजायमान हो उठा। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। निशान यात्रा को देखते हुए सुबह से ही दीनदयाल पार्क पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। हर कोई इस पावन यात्रा में शामिल होने के लिए उत्सुक था। सबसे पहले श्याम मंदिर के पुजारी रवींद्र पाठक ने निशान ध्वज का पूजन कराया। उसके बाद श्री हनुमान मंदिर से घोड़े और बैंड बाजे के बीच निशान यात्रा निकली। अबीर गुलाल उड़ाते बैंड की धुन पर थिरकते श्रद्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.