चित्रकूट, अगस्त 13 -- चित्रकूट। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस से तिरंगा यात्रा निकली। यात्रा में जिले के प्रभारी मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, डीएम पुलकित गर्ग, एसपी अरुण कुमार सिंह समेत भाजपाई शामिल हुए। स्कूली बच्चों ने यात्रा में उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। पटेल तिराहा, धनुष चौराहा होते हुए एलआईसी तिराहा स्थित शहीद पार्क में यात्रा का समापन हुआ। तिरंगे के प्रति अटूट सम्मान और देशभक्ति के रंग से सराबोर तिरंगा यात्रा जनभागीदारी, राष्ट्रीय चेतना व राष्ट्र प्रथम के संकल्प का सशक्त संदेश बनी। वंदे मातरम और भारत माता के उद्घोष ने यात्रा में राष्ट्रभक्ति के उत्साह को और प्रखर किया। यह भी पढ़ें- Etah News: एटा में गूंजे भारत माता, अमर शहीदों के जयघोष, जन-जन में दिखी राष्ट्रभक्ति बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य भ...