विकासनगर, फरवरी 17 -- खाटू श्याम मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के तहत मंगलवार को गाजे बाजे के साथ भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। प्राचीन शिव मंदिर से निकली निशान यात्रा चार किमी का दायरा तय कर शहर की परिक्रमा करते हुए नव निर्मित खाटू श्याम मंदिर में पहुंची। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने निशान यात्रा पर पुष्प वर्षा करने के साथ ही यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया। खाटू वाले श्याम के जयकारों के साथ निशान यात्रा में शामिल राधे-श्याम की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.