बांदा, अप्रैल 5 -- बांदा। संवाददाता बबेरू क्षेत्र के ग्राम बिसंडी में रविवार को श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन गाजे-बाजे के साथ मंगल कलश यात्रा निकाली गई। यह गांव में भ्रमण करते हुए वापस आयोजन स्थल पहुंची। पहले दिन कथावाचक आचार्य अभिषेक शुक्ल ने भागवत माहात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि शास्त्रों में विविध प्रकार की मूर्तियों का वर्णन है। श्रीमद्भागवत महापुराण शब्दमयी प्रतिमूर्ति है,जिसके श्रवण से मनुष्य के पाप, ताप, संताप का निवारण होता है। इस अवसर पर आयोजक रणविजय सिंह,अनिल प्रताप सिंह, लाला, पूर्व प्रधान कुचेन्दु ब्रजमोहन सिंह, प्रदीप सिंह,सोतम् सिंह,कमलेश बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.