जमशेदपुर, फरवरी 19 -- जमशेदपुर। गोलमुरी एक्सिस बैंक के पास पेंटा हाउस स्थित मनिंदर टावर में आठ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन 19 से 26 फरवरी तक होगा। 19 फरवरी गुरूवार की सुबह 10 बजे कलश यात्रा से इस धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। गोलमुरी श्री शिव श्याम मंदिर से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ जो विभिन्न मार्गाे से होते हुए कथा स्थल मनिंदर टावर गोलमुरी पेंटा हाउस (एक्सिस बैंक के पास) तक पहुंची, व्यास पीठ से वृन्दावन धाम के आचार्य पंडित सुरेश चन्द्र शास़्त्री जी महाराज रोजाना शाम 4 से 7 बजे तक कथा का प्रवचन करेंगें। इसका आयोजन गोलमुरी के गोयल परिवार (फार्म-घीसा लाल कैलाश चन्द्र अग्रवाल) द्धारा किया जा रहा हैं। यह जानकारी आयोजनकर्त्ता चम्पा-रतन अग्रवाल ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.