लखीमपुरखीरी, फरवरी 24 -- पांच दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा के पहले दिन श्रद्धालुओं ने टेढ़ेनाथ धाम तक ट्रैक्टर ट्राली और बाइकों से कलश यात्रा निकाली। वैदिक मंडल के आचार्य शशांक मिश्रा ने इक्कीस जोड़ों समेत मुख्य यजमान से वैदिक पूजन कराते हुए विधिविधान से कलशों को नदी से पवित्र जल भरकर मंदिर प्रांगण में ही वेदी निर्माण कराया। कस्बे के शिव मंदिर प्रांगण में मंगलवार को 11 बजे से वैदिक मंडल ने मुख्य यजमान हरीराम पांडे से पूजन कराया। 21 कलशों को लेकर जोड़े समेत व्रती महिलाओं सैकड़ों श्रद्धालुगण कस्बे के बाहर पैदल चले। वहां से ट्रैक्टर ट्राली, बाईकों से गाजे-बाजे के साथ जयकारे लगाते शोभायात्रा निकालकर टेढ़ेनाथ धाम तक पहुंचे। आदि गंगा गोमती नदी से वैदिक मंडल के आचार्य गणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण से पूजन कराया। कलशों को जल में भरकर पुनः शिव मंदिर तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.