आजमगढ़, जून 6 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर कस्बे के मुंडेश्वरनाथ गांव स्थित मंदिर परिसर में पांच दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा शुरू होने से पहले शुक्रवार को हाथी और गाजे-बाजे के साथ कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा विश्राम घाट गढ़वा के पास कुंवर नदी तट से जल लेकर यज्ञ स्थल पर पहुंची। इसके बाद विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद कलश स्थापना किया गया। अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास और अनिल महाराज के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा में महिलाओं और कन्याओं ने पीले वस्त्र धारण किए हुए थे। कलश यात्रा शबाना आजमी रोड के पास विश्राम घाट गढ़वा से जल लेकर शनिचर बाजार, शंकर तिराहा, रोडवेज, मुड़ियार रोड होते हुए मुंडेश्वरनाथ मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ कलश की स्थापना की गई। सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाल देवेंद्र प्...