अलीगढ़, जनवरी 23 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। खिरनी गेट स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन खंडेलवाल मंदिर पंचायत में नवीन रजत प्रतिमाओं की अगवानी जैन समाज ने गाजे बाजे से की। शाहदरा दिल्ली में पंचकल्याणक महोत्सव में नवीन आदिनाथ, मल्लिनाथ भगवान की रजत प्रतिमाओं को प्रतिष्ठित कराकर यहां लाया गया। फरवरी में दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रतिमाओं को मुख्य बेदी पर स्थापित किया जाएगा। पुण्यार्जक मंजीत जैन पाटनी परिवार व संजय जैन बाटा परिवार साथ में पंचायत मंदिर के मंत्री विजय कुमार जैन, सौरभ जैन पांड्या शुद्धिपूर्वक श्री लख्मीचंद पांड्या खंडेलवाल दिगंबर जैन ट्रस्ट परिसर पहुंचे। जहां ट्रस्ट के मंत्री विजय कुमार जैन ने श्रीजी की अगवानी जैन समाज के साथ आरती उतारकर की। इसके बाद मंदिर जी में पूजन-अर्चना के साथ मुख्य पात्रों का चयन हुआ, जिसमें रथ के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.