बस्ती, मार्च 11 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत हर्रैया के वार्ड नंबर 11 भगत सिंह नगर महूघाट में आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के पहले दिन श्रद्धालुओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। कथा पंडाल से कलश शोभायात्रा निकाली गई, जो हर्रैया कस्बे के मनोरमा घाट पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मनोरमा नदी का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद महिला श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर मंगल गीत गाते हुए शोभायात्रा को आगे बढ़ाया। शोभायात्रा मनोरमा तिराहा होते हुए महूघाट तिराहा से कथा स्थल पहुंची, जहां आचार्य उदयभान शुक्ल ने कलश पूजन कराया। इस दौरान रामदीन सोनी, विजय कुमार, बजरंगी लाल, पवन कुमार, अनिल कुमार सहित काफी संख्या में महिला श्रद्धालु मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.