कन्नौज, अप्रैल 14 -- ठठिया क्षेत्र में डॉ. भीमराव रामजी आम्बेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनायतपुर में स्थापित प्रतिमा पर अनुयायियों ने माल्यार्पण कर नमन किया, जिसके बाद गाजे-बाजे और डीजे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। यह यात्रा इनायतपुर से शुरू होकर रामपुर, ठठिया रोड, इन्द्रेश्वरनाथ मंदिर, मंडी रोड और मानीमऊ रोड होते हुए पुनः प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। रास्ते में "बाबा साहब अमर रहें" के नारों से वातावरण गूंजता रहा। सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में कल्याण सिंह दोहरे, सुभाष दोहरे, अवधेश राठौर, रिजवान अहमद, आमीन सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती : जगह-जगह निकली शोभायात्रा, जयभीम के गूंजे नारे यह भी पढ़ें- बैंड बाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.