गाजे-बाजे और जयकारों के बीच खूंटी से रांची के लिए रवाना हुए मुनि द्वय
रांची, जून 24 -- खूंटी, संवाददाता। दिगंबर जैन समाज के पूज्य मुनि सुयश सागर जी महाराज एवं कौशल्य सागर जी महाराज का खूंटी से रांची की ओर भव्य मंगल विहार श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। विशुद्ध सागर जी महाराज के प्रभावक शिष्यों के विहार के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिली। मुनि संघ का विहार रांची, रामगढ़, हजारीबाग होते हुए कोडरमा तक प्रस्तावित है। विदाई के अवसर पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालुओं ने अश्रुपूर्ण नेत्रों से मुनि द्वय को भावभीनी विदाई दी। मार्ग में हुई आरती, पद प्रक्षालन और आशीर्वाद प्राप्ति:विहार मार्ग के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने मुनि संघ की आरती उतारी, पद प्रक्षालन किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.